Rabi · रबीराजस्थान, हरियाणा और पंजाब

चने की खेती: बुवाई से कटाई तक पूरी गाइड

कब बोएं, बीज उपचार कैसे करें, कब पानी दें और उखेड़ा व फली छेदक से फसल कैसे बचाएं — चने की पूरी फसल का चरण-दर-चरण कैलेंडर, सही उत्पादों और लेखों के साथ।

चना की फसल
Photo: PJeganathan · CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons
मौसम
रबी (Rabi)
बुवाई का समय
अक्टूबर – नवंबर पहला हफ़्ता
बीज दर
30–40 किलो / एकड़
खुटाई
बुवाई के 30–40 दिन
सिंचाई
1 हल्की (फूल से पहले)
कटाई
मार्च – अप्रैल
Crop calendar

चना की खेती, चरण-दर-चरण

4बुवाई के 30–40 दिनअभी चल रहा है

खुटाई (शीर्ष तुड़ाई)

  • पौधे की ऊपरी कोमल टहनियां तोड़ने से शाखाएं ज़्यादा बनती हैं और फलियां बढ़ती हैं। यह ख़ासकर तब फ़ायदेमंद है जब फसल बहुत बढ़ रही हो।
  • फूल आने के बाद खुटाई न करें।
चरण 4 / 7

Note: Dates are for a timely-sown crop; shift them if you sowed late. Always follow the product label for dose and safety.

Problems & solutions

पहचानें और तुरंत उपाय करें

उखेड़ा (विल्ट)पौधे झुंड में अचानक मुरझाएं; तना चीरने पर अंदर भूरी-काली धारियां।NAGCARZIM →
फली छेदक सुंडीफली में छेद, सुंडी का आधा शरीर अंदर और आधा बाहर।YODHA →
खरपतवारशुरुआती 60 दिन में खरपतवार उपज सबसे ज़्यादा घटाते हैं।
पालादिसंबर–जनवरी में ठंडी, शांत रात — फसल को बचाने के उपाय करें।
Read more

Gram articles

All articles →
Popular for gram

Top products · 6

Organic products 9% off
50 MLSUNRISE

Leguminous crops such as beans, soybean, cluster beans, cowpea, red gram, green gram, black gram, and groundnut.

₹50₹55
Pesticides
TECOZO

Powdery mildew and Fruit rot of chilli tikka leaf spot, rust of groundnut, blast and sheet blight of rice, purple blotch of onion, anthracnose of soya bean and leaf spot and anthracnose of black gram.

Price on request
Pesticides 32% off
3 packs · from 250 GMZIDDHI

It is a contact fungicide used for the control of fruit rot (anthracohose) of chilli, early and late blight of potato, powdery mildew rust on black gram.

₹270₹400
View all gram products →

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चने की बुवाई का सही समय क्या है?

बारानी खेत में अक्टूबर का पहला पखवाड़ा और सिंचित खेत में अक्टूबर अंत से नवंबर का पहला हफ़्ता। बहुत जल्दी, गर्म मिट्टी में बुवाई से उखेड़ा रोग ज़्यादा आता है।

एक एकड़ में चने का कितना बीज डालें?

देसी चना लगभग 30–32 किलो और काबुली चना लगभग 40 किलो प्रति एकड़। बड़े दाने वाली किस्मों में बीज दर ज़्यादा रखें।

चने में पानी कब दें?

आमतौर पर एक हल्की सिंचाई फूल आने से पहले (बुवाई के 45–60 दिन) काफ़ी है। फूल के समय सिंचाई से फूल झड़ सकते हैं। भारी मिट्टी में नमी हो तो सिंचाई की ज़रूरत और कम होती है।

चने में खुटाई क्यों और कब करें?

बुवाई के 30–40 दिन पर पौधे की ऊपरी कोमल टहनियां तोड़ने से शाखाएं और फलियां ज़्यादा बनती हैं। फूल आने के बाद खुटाई न करें।

चने में उखेड़ा रोग से कैसे बचें?

उखेड़ा लगने के बाद पौधा आमतौर पर नहीं बचता, इसलिए बचाव बुवाई से पहले होता है: रोग-रोधी किस्म, फफूंदनाशक या ट्राइकोडर्मा से बीज उपचार, समय पर बुवाई और 2–3 साल का फसल चक्र।

फली छेदक की दवा कब डालें?

फूल आने से फली बनने की शुरुआत तक, जब सुंडी छोटी हो और लगभग एक मीटर कतार में एक सुंडी मिलने लगे। छिड़काव शाम को करें और हर बार एक ही दवा न दोहराएं।

Problem in your gram field?
Send us a photo and our team will suggest the right product.
Ask an expert about Gram